प्रतिबंधित हुक्का और सेहत से खिलवाड़ करने वाले नशीले तंबाकू उत्पादों के खिलाफ थाना हैबोवाल की पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। कानून को ठेंगा दिखाकर सरेआम नशीले फ्लेवर की सप्लाई करने वाले एक शातिर युवक को पुलिस ने बलोकी रोड पर रेड मारकर रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया आरोपी शराब के ठेके के बाहर अपना ‘काला कारोबार’ चला रहा था और पुलिस की नजरों से बचकर ग्राहकों को हुक्के का शौक पूरा करने के लिए प्रतिबंधित सामग्री मुहैया करवा रहा था। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी मनदीप सिंह ने बताया कि जब पुलिस की विशेष टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी, तभी उन्हें पुख्ता जानकारी मिली कि मोहल्ला ग्रीन एवेन्यू और गांव बल्लोके के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीले फ्लेवर और हुक्के बेच रहा है। पुलिस ने रेड कर आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी की पहचान ग्रीन एवेन्यू निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। आरोपी बड़ी चालाकी से ठेके के बाहर आने-जाने वाले लोगों को अपना शिकार बना रहा था और उन्हें प्रतिबंधित फ्लेवर ऑफर कर रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से दो चालू हालत वाले हुक्के, भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले फ्लेवर के पैकेट और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights