गुरुग्राम और फरीदाबाद में 11 संक्रमित समेत मंगलवार को हरियाणा में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुग्राम में कोविड-19 के छह और फरीदाबाद में पांच नए मामले सामने आए जबकि करनाल और झज्जर जिलों में दो-दो नए मरीज मिले। एक संक्रमित अंबाला में मिला है।

राज्य में मंगलवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई। सोमवार को यह आंकड़ा 44 था।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुग्राम में 17 मरीज उपचाराधीन हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में 12, करनाल में 11, पंचकूला में चार, झज्जर और अंबाला में तीन-तीन तथा सोनीपत में एक मरीज उपचाराधीन है।

मंगलवार तक राज्य में कोविड संक्रमित कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं था।

पिछले हफ़्ते हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों और स्वास्थ्य अधिकारियों से सतर्क एवं सक्रिय रहने का आग्रह किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights