दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने लगे हैं। बीते तीन दिनों के भीतर दो नए संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी स्वास्थ्य निगरानी जारी है।

 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री और संपर्कों की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण हों, तो वे तुरंत जांच कराएं और दूसरों से दूरी बनाए रखें।

जानकारी के अनुसार, संक्रमित महिला हाल ही में मुंबई की यात्रा करके लौटी थी। लौटने के बाद जब उसमें हल्के लक्षण दिखे तो जांच कराई गई, जिसमें उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरा मामला एक बुजुर्ग व्यक्ति का है, जिनमें संक्रमण के लक्षण सामने आने के बाद परीक्षण किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights