हरियाणा के पंचकूला में खड़ी एक कार के अंदर देहरादून के एक परिवार के सात सदस्य मृत पाए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि कार पंचकूला के सेक्टर-27 में एक रिहायशी इलाके में खड़ी थी और यह घटना सोमवार देर रात सामने आई।

उसने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे कार के अंदर एक दंपति, तीन बच्चों और दो बुजुर्गों के शव मिले।

पंचकूला के पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित दहिया ने कहा, ‘‘हम फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं। हम इलाके के लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights