वतर्मान समय में गर्मी का मौसम जोर पकड़े हुए है। इस आग में घी का काम करने वाला है नौतपा। वर्ष 2026 में कल यानी 25 मई से नौतपा आरंभ होने जा रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। नौतपा यानी 9 दिनों तक अंगारे बरसेंगे। ज्योतिषीय विद्वानों के अनुसार, जिस समय ग्रहों के राजा सूर्य नारायण चंद्रमा के आधिपत्य वाले रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो पृथ्वी पर 9 दिनों तक आग बरसती है। जिसे ‘नौतपा’ कहते हैं।

नौतपा के दौरान सूर्य की तपिश से वातावरण और व्यक्ति के शरीर में जल का स्तर गिरने लगता है। इन दिनों में जल का सही और पर्याप्त उपयोग करना चाहिए। इस दौरान लू लगने का अधिक खतरा रहता है इसलिए घर से बाहर निकलते समय सावधानी रखना अति आवश्यक होता है।

PunjabKesari Nautapa 2026 Start Date

रोहिणी नक्षत्र और सूर्य का कनेक्शन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुल 27 नक्षत्रों में रोहिणी का स्थान चौथा है, जिसके स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं। चंद्रमा को शीतलता और जल का कारक माना जाता है। वहीं, सूर्य अग्नि तत्व के प्रतीक हैं। जब सूर्य इस शीतल नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो वे इसकी पूरी शीतलता को अवशोषित (सोख) लेते हैं, जिससे वातावरण में जल तत्व की कमी हो जाती है और धरती तपने लगती है। इस दौरान सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी भी कम हो जाती है, जिससे किरणें सीधी और अधिक प्रभावी होकर गिरती हैं।

PunjabKesari Nautapa 2026 Start Date

नौतपा में दान-पुण्य का महत्व
नौतपा के 9 दिन जल बचाने का संदेश दिया जाता है। सूर्य के तेज़ प्रभाव के कारण, इस दौरान पानी का वाष्पीकरण तेजी से होता है, जिसके चलते बहुत सारी नदियां और तालाब सूख जाते हैं। ऐसे में पानी बचाना अवश्यक है। अत: पौधों में जल देना, प्यासों को पानी पिलाना, जल पिलाने के लिए प्याऊ की व्यवस्था करना, जल की बर्बादी न करना ही मानवता की सच्ची सेवा है।

PunjabKesari Nautapa 2026 Start Date

नौतपा के दौरान करें इन वस्तुओं का दान
नौतपा में अपनी सामर्थ्य अनुसार दान कर आप न केवल पुण्य के भागी बन सकते हैं, बल्कि सूर्य देव की कृपा से अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। जल, अन्न, शीतलता प्रदान करने वाली चीजें, वस्त्र, चप्पल और दैनिक जीवन की उपयोगी वस्तुएं।

PunjabKesari Nautapa 2026 Start Date

नौतपा में करें सूर्य पूजा
प्रतिदिन सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर ॐ सूर्याय नम: मंत्र का जाप करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights