ड्रग इंस्पेक्टर ने चिलकाना पुलिस के साथ मिलकर मकान पर छापा मारकर नकली कास्मेटिक का सामान पकड़ा है। इस दौरान करीब एक लाख रुपये की कीमत के बने व अधबने नकली कास्मेटिक का सामान जब्त किया गया। सामान को जब्त कर थाने में जमा करा दिया है। छापेमारी के दौरान टीम ने चार सैंपल को जांच के लिए राजकीय लैब को भेजा है।

ड्रग इंस्पेक्टर लव कुश प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठी वाला में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कॉस्मेटिक का सामान बनाया जा रहा है। जिस पर पुलिस के साथ औषधि निरीक्षक की टीम के साथ मकान पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। इस दौराम मौके से टीम के कई ड्रम शैंपू, हेयर आयल, हैंड वाश, टायलेट क्लीनर, साबुन समेत काफी मात्रा में कच्चा सामान मिला। साथ ही टीम को मकान से ही बड़ी मात्रा में बना व अधबना सामान मिला। पुलिस पुछताछ में गोदाम मालिक अकरम ने बताया कि वह उत्तराखंड से विभिन्न कंपनियां से एक्सपायरी डेट का सामान कबाड के रुप में खरीदता है तथा उसे घर लाकर उसमें से शैंपू आदि निकालकर खाली सीसी, पाउच आदि प्लास्टिक में बेच देता है। ड्रग विभाग की टीम ने गोदाम में रखे माल को जब्त कर थाने में जमा कर दिया है। इस दौरान डीआई लवकुश प्रसाद ने बताया कि सामान को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जांच रिपोर्ट आने पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights