---------------------

उरई, 29 जुलाई । कदौरा थाना क्षेत्र के करमचंदपुर गांव में बुधवार काे खेत पर काम कर रहे एक किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

करमचंदपुर निवासी किसान अखिलेश (40) बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पत्नी रश्मि का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी जगदंबा प्रसाद दुबे का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights