बॉलीवुड फिल्म धुरंधर-2 में पूर्वांचल के माफिया अतीक अहमद के किरदार और उसके आईएसआई से संबंध दिखाए जाने के बाद देश की सियासत गर्मा गई है. इस बीच राजधानी लखनऊ में अतीक अहमद के सपा से कनेक्शन को लेकर पोस्टर लगाए गए हैं. जिसमें सपा सरकार की तुलना फिल्म में दिखाई गई ल्यारी के साथ की गई है. जिसके बाद इस राजनीति ओर तेज हो सकती हैं.

राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी का ये पोस्टर लगाया गया है, जिसमें अखिलेश यादव की सरकार की तुलना फिल्म धुरंधर के ल्यारी इलाके से की गई है. ये पोस्टर समाजसेवी देवेंद्र तिवारी की ओर से लगाया गया है. इस पोस्टर पर ऊपर की ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर लगी है, जिस पर लिखा है- सपा का 2012-2017 “ल्यारी राज” ना भूले हैं ना भूलेंगे.

लखनऊ में लगे अखिलेश यादव के पोस्टर

ये पोस्टर लखनऊ के वीवीआईपी चौराहे के पास लगाया गया है. इस पोस्टर में अखिलेश सरकार में हुई कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है जिसे अखबारों की कटिंग के जरिए दिखाया गया. पोस्टर में सपा सरकार के अंडरवर्ल्ड के साथ संबंध होने दावा है.

सपा सरकार की ल्यारी राज से तुलना

पोस्टर लगाने वाले समाजसेवी देवेंद्र तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव के राज में उत्तर प्रदेश के अंदर ल्यारी जैसे स्थिति थी. उनके कार्यकाल में हत्याएं, रेप और अपराध का बोलबाला था. भूमाफिया का खौफ था, महिलाएं-बेटियां कोई सुरक्षित नहीं थी, अब स्थिति में सुधार हुआ है.

उन्होंने कहा कि “मैं चाहता हूं कि अखिलेश यादव देखें कि उनकी सरकार के बाद अब राज्य में कितनी सुधार हुआ है. ये जो फिल्म रिलीज़ हुई है, उससे पूरा समाजवादी कुनबा बौखलाया हुआ है. उसमें सब कुछ सच दिखाया है. तमाम अधिकारियों ने भी बताया है कि सपा सरकार में उनके अंडरवर्ल्ड के साथ कैसे रिश्ते थे ये सब दिखाया गया है

हमने इस पोस्टर के ज़रिए यहीं बताने की कोशिुश की है जिस तरह के गुंडाराज, माफियाराज था वो हम नहीं भूलेंगे और न ही 2027 में भूलेंगे. सीएम योगी के राज में आज लोग सुरक्षित है वो ओगे भी सुरक्षित रहेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights