उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता शौकत अली के भड़काऊ बयान पर सियासत गरमा गई है. विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने AIMIM नेता के बयान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश में गृह युद्ध के हालात पैदा करना चाहते हैं. ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

साध्वी प्राची ने किया पलटवार

हिन्दूवादी नेता साध्वी प्राची ने कहा कि अब असदुद्दीन ओवैसी की बात नहीं सुनी जा रही, इसलिए शौकत अली के माध्यम से देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने सरकार और एजेंसियों से अपील की कि इस पूरे मामले के संभावित आतंकी कनेक्शन की गहराई से जांच की जाए.

साध्वी प्राची ने शौकत अली को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में कुछ लोग गृह युद्ध जैसे हालात पैदा करना चाहते हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

शौकत अली ने दिया था भड़काऊ बयान

दरअसल मेरठ में ईद मिलन समारोह के दौरान एआईएमआईएम नेता शौकत अली ने यूपी में एनकाउंटर को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने मंच से कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप हमें 111 नहीं बस 11 विधायक दे दीजिए फिर यूपी में मुसलमानों का एनकाउंटर करने वालों का भी एनकाउंटर होगा. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दूसरी तरफ़ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद शौकत अली ने फिर से विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मेरठ पुलिस ने मेरे और मेरी पार्टी के लोगों पर राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया है. हम पर बिना जाँच के कार्रवाई की गई है. हमें तो लगता है कि जल्द ही हमारा एनकाउंटर भी हो सकता है, क्योंकि हम उर्दू नाम वाले हैं. उनके इस बयान को लेकर भी विवाद बढ़ सतता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights