राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

हर साल भारत सरकार की तरफ से सिनेमा की दुनिया में काम करने वाले कई सितारों को अलग-अलग केटेगरी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाता है। 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं के नाम का ऐलान एक अगस्त को किया गया था। वहीं 23 सितंबर को उन सभी विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी में मंगलवार को आयोजित एक समारोह में पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर अभिनेता शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। शाहरुख खान ने इस अवार्ड का साझा विक्रांत मैसी के साथ किया।

शाहरुख को यह पुरस्कार उनकी फिल्म जवान के लिए तो मैसी को 12वीं फेल के लिए दिया गया।

रानी मुखर्जी को मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म के सर्वश्रेष्ठ आंका गया। समारोह में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार कटहल-ए जैकफ्रूट मिस्ट्री को मिला। यह फिल्म कटहल के चोरी होने और उसकी बरामदगी के बहाने व्यंग्य भरे स्वर में समाज की पड़ताल करती है, जबकि सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार 12वीं फेल को दिया गया। इस फिल्म में गांव के एक सीधे- साधे और बेहद गरीब छात्र के कड़ी मेहनत के बाद भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के लिए चुने जाने की वास्तविक घटना को फिल्माया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights