हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च शुरू हो गया है। 101 किसानों का जत्था दिल्ली रवाना हुआ है। उन्हें रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रखी है। इससे पहले 2 बार हरियाणा पुलिस किसानों को बॉर्डर से रोक चुकी है। बता दें कि आज शंभू बॉर्डर पर आज कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया भी पहुंच रहे हैं।
दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों को हरियाणा पुलिस के अधिकारी समझाने में लगे हुए हैं। किसान पुलिस के शेड पर न चढ़ें, इसलिए शेड के ऊपर वाटर कैनन तैनात कर दिया है। किसान पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

उधर किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार ने अंबाला जिले के 12 गांवों में इंटरनेट प्रतिबंध 18 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। ये सेवाएं सुबह 6 बजे से 17 दिसंबर रात 12 बजे तक बंद रहेंगी। वहीं खनौरी बॉर्डर पर जगजीत डल्लेवाल लगातार 19वें दिन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा डल्लेवाल की सेहत को लेकर पूरा देश चिंतित है। मगर, देश के प्रधानमंत्री नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights