केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लद्दाख के चार दिवसीय दौरे पर शनिवार को लेह पहुंचीं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी), लेह और लद्दाख प्रशासन के पार्षदों से बातचीत करेंगी। वह अपने दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगी।

सीतारमण क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में ऋण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए एक कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। अधिकारी ने कहा कि मंत्री चांगथांग क्षेत्र में न्योमा, हान्ले, रेजांगला और अन्य स्थानों का दौरा करेंगी और क्षेत्र में विकास कार्यों का जायजा लेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights