इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी केस में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, राजा मर्डर केस की जांच के दौरान एक और आडियो मिला है। ऑडियो राजा के एक परिचित की गाजीपुर की बस के कंडक्टर से हुई बातचीत का है। इसी कंडक्टर की बस में सोनम बनारस से गाजीपुर आई थी। कंडक्टर ने बताया कि सोनम ने उसे मोबाइल का रिचार्ज कराने के लिए कहा था।

क्योंकि उसके फोन में बैलेंस नहीं था और उसके पास पैसे भी नहीं थे। सोनम के साथ बस में कोई नहीं बैठा था। सैदपुर आने पर जब उससे पूछा कि यहां उतरना है तो सोनम ने कहा कि आगे उतरना है और फिर वह आगे कट पर उतर गई थी। उसे देखने पर लग रहा था कि उसकी मानसिक हालत बिगड़ी हुई थी। बता दें कि सोनम ने 4 युवकों के साथ मिलकर 23 मई को अपने पति राजा की हत्या कर दी थी। 17 दिन बाद 9 जून को सोनम को बुरी हालत में गाजीपुर के एक ढाबे से पुलिस ने बरामद किया था।

बनारस में 2 लड़कों संग दिखी थी सोनम

बता दें कि सोनम रघुवंशी राजा की हत्या करने के बाद शिलांग से इंदौर पहुंची। वहां 14 दिन रही। फिर बनारस आई, जहां वह 2 लड़कों के साथ नजर आई। बस स्टैंड पर वह लड़कों के साथ बैठी मैंगों जूस पी रही थी। उन दोनों लड़कों ने ही सोनम को गाजीपुर जाने वाली बस में बैठाया था। हालांकि वह लड़के कौन थे, इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन एक लड़की ने सोनम को पहचान लिया था। उसने किसी तरह राजा के भाई सचिन का नंबर अरेंज किया।

उन्हें फोन करके बताया कि सोनम को उसने बनारस में बस स्टैंड पर जूस कॉर्नर पर बैठे देखा है। उसके साथ 2 लड़के भी हैं। वह भी जूस कॉर्नर ही थी और उसने सोनम को गर्मी में मुंह ढकने के लिए टोका भी था, लेकिन वह उठकर चली गई, लेकिन उसकी आंखों से वह उसे पहचान गई थी। टेलीविजय पर उसे गौर से देखा था, लेकिन वह रुकने की बजाय गाजीपुर जाने वाली बस में बैठ गई। उसके उठकर जाते ही दोनों लड़के भी उसके पीछे चले गए। उन्होंने उसे बस में बैठा दिया और बाय करके चले गए। बस में बैठाने से पहले युवकों ने उसके साथ खड़े होकर बातचीत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights