उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां बीए में पढ़ने वाली छात्रा को गैर समुदाय के युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर उसका ब्रेनवाश कर दिया. यही नहीं छात्रा को अगवा कर ले जा रहा था. परिजनों की शिकायत पर तेजी दिखाते हुए पुलिस ने लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. जबकि आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है.

आरोपी इलाके में बेहद दबंग बताया जा रहा है, परिजन जब अपनी बेटी को छुड़ाने पहुंचे थे तो आरोपी और उसका परिवार मारपीट पर उतर आया. फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है.

जानकारी के मुताबिक, भोजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर के रहने वाले किसान की बेटी मुरादाबाद में हिन्दू कॉलेज में बीए की छात्रा है. उसकी बेटी को गांव का ही रहने वाला नजाकत का बेटा सालिम बहला फुसलाकर ले गया. पीड़िता के परिजन जब पूरे मामले की शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचे, तो आरोपी के भाई खालिद ने गाली गलौच करते हुए मारने पीटने पर उतारू हो गया.

पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ थाना हाज़ा पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस ने आरोपी सालिम और उसके भाई खालिद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू की. पुलिस ने कुछ ही समय में लड़का लड़की को बरामद कर लिया.

पुलिस की कार्रवाई जारी

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि 7 मई को भोजपुर थाना पुलिस को तहरीर मिली थी कि उसकी बेटी को कॉलेज जाते समय गांव का रहने वाला एक युवक अगवा करके ले गया है. पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है, आरोपी को हिरासत में लिया गया है. पीड़िता के बयान कराए जा रहे हैं, आगे की विधिक कार्यवाही पीड़िता के बयानों के बाद अमल में लायी जाएगी. पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक लड़की लव जिहाद का शिकार होने से बच गई.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights