मुरैना जिले के कैलारस और पहाड़गढ़ के जंगलों में इन दिनों चीतों का आतंक फैला हुआ है। जानकारी के अनुसार कूनो राष्ट्रीय उद्यान से भटके पांच चीते पिछले दो महीनों से इन इलाकों में विचरण कर रहे हैं।

चीतों की मौजूदगी से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक अब तक ये चीते एक दर्जन से ज्यादा मवेशियों का शिकार कर चुके हैं। वन विभाग की टीम लगातार जंगलों में चीतों की ट्रैकिंग और पकड़ने की कोशिश कर रही है। इसके लिए विशेष टीमों को कैलारस और पहाड़गढ़ के आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights