मुजफ्फरनगर। जिले में पुलिस महकमे में फेरबदल का दौर लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के आदेश पर एक निरीक्षक और दर्जनों उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

जारी सूची के अनुसार विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में तैनात एक निरीक्षक तथा कई उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कुछ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों पर भेजा गया है तो कुछ को थानों से लाइन अटैच किया गया है। इसके साथ ही कई उपनिरीक्षकों को एक थाना/चौकी से हटाकर दूसरे थाना/चौकी पर भेजा गया है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा किए गए इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि समय-समय पर होने वाले ऐसे तबादले पुलिसिंग को और मजबूत करते हैं तथा थानों की कार्यक्षमता बढ़ाते हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से जिले में तबादलों का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights