मुजफ्फरनगर। वाणिज्य कर के जीएसटी विभाग ने क्राफ्ट पेपर बनाने वाली मिल पर छापेमारी की। इस दौरान मिल में कच्चे और तैयार क्राफ्ट पेपर के माल के स्टॉक व लेखा पुस्तकों में भारी अंतर पाया गया। जिसके चलते मौके पर ही एक करोड़ रुपये से अधिक रकम जमा कराई गई।

विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर (एसआईबी) जेएस शुक्ला के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर टीम प्रभारी विवेक मिश्रा के साथ भोपा रोड स्थित डुप्लेक्स बोर्ड एंड मिल प्राइवेट लिमिटेड पर जीएसटी की टीम पहुंची। जिन्होंने करीब 20 घंटे जांच की। डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा ने बताया कि यह मिल क्राफ्ट पेपर बनाती है। जिसमें जांच करने पर पाया गया कि मौके पर स्टॉक में कच्चा और तैयार क्राफ्ट पेपर व लेखा पुस्तकों में काफी अंतर था। जिसके चलते मिल से मौके पर एक करोड़ पांच लाख रुपये जमा कराए गए। इसी के साथ प्रपत्रों को अग्रहित करके अग्रिम जांच की जा रही है। इसी के साथ नोटिस भी दिया जाएगा। छापेमारी में असिस्टेंट कमिश्नर वाईपी सिंह, संदीप किरण, अमरीश सिंह, प्रतिभा सिंह मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights