मुंबई निवासी एक व्यक्ति को सस्ती दर पर अमेरिकी डॉलर देने का झांसा देकर तीन लोगों ने उससे कथित तौर पर तीन लाख रुपये ठग लिए। नवी मुंबई पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालसाजों ने 18 से 20 अक्टूबर के बीच अलग-अलग मोबाइल नंबरों से मुंबई के कांदिवली निवासी 33 वर्षीय व्यक्ति से संपर्क किया और उसे सस्ती दरों पर अमेरिकी डॉलर देने की पेशकश की।

अधिकारी ने बताया कि उन्होंने नवी मुंबई के घणसोली इलाके में पीड़ित से तीन लाख रुपये लिए लेकिन वादे के अनुसार उसे अमेरिकी डॉलर नहीं दिए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया।

शिकायत के आधार पर 23 अक्टूबर को नवी मुंबई में रबाले पुलिस थाना में तीनों जालसाजों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 381(4) (धोखाधड़ी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights