भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार किया गया था, और उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर विधानसभा चुनावों में हार के डर से इस प्रक्रिया को मुद्दा बनाने का आरोप लगाया। चक्रवर्ती ने कहा कि एसआईआर किसी के अधिकारों का उल्लंघन नहीं करता है। उन्होंने पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक रोड शो के दौरान ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, किसी अन्य राज्य में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है।

इसे संविधान के अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित किया गया है। तमिलनाडु में यह सुचारू रूप से संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल को छोड़कर कहीं और कोई समस्या नहीं थी। चक्रवर्ती ने दावा किया, पश्चिम बंगाल में तृणमूल सरकार एसआईआर को लेकर हंगामा कर रही है, क्योंकि उन्हें (पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को) हार का डर सता रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights