माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह का नजदीकी और 25 हजार के इनामी शूटर रामदुलारे को 13 साल बाद गिरफ्तार किया गया है। रामदुलारे उर्फ दुलारे मन्ना सिंह हत्याकांड में गवाह राम सिंह मौर्या और गनर की हत्या मामले में शामिल था। साल 2010 के बाद से ही शूटर रामदुलारे फरार चल रहा था। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे रामदुलारे को चंदौली से गिरफ्तार किया है। साथ ही, इसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और दो अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया है।
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक केस में गुरुवार को गाजीपुर जिले की एमपी/एमएलए कोर्ट में सुनवाई होगा। इस मामले में मुख्तार का बयान सात अक्टूबर को दर्ज होगा। सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसले के लिए 22 अगस्त की तिथि तय कर दी थी, लेकिन सहायक शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया कि कुछ साक्षी सबूत उन्हें पेश करना है। इसके लिए उन्हें अवसर दिया जाए और इस आधार पर उनके प्रार्थना-पत्र को स्वीकार करते हुए न्यायालय ने भी मौका दिया, लेकिन तब से इस मामले की सुनवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights