समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पश्चिम बंगाल में हार के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे. जिसे लेकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रचार करना था तब गए नहीं और अब जा रहे हैं ताकि ईवीएम पर ठीकरा फोड़ सकें.

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर अखिलेश यादव ने पर निशाना साधा और कहा कि “ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे तब आएंगे, अखिलेश यादव नहीं गए. भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं? कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी, सुबह उठना भी पड़ेगा.

सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर देना. यह काम अखिलेश यादव ने बिना नागा किया है. अब बंगाल भी जा रहे हैं, अब रैली तो करनी नहीं है. एसी की ठंडक में बैठकर ममता जी को ढांढस देंगे और गुजारिश करेंगे कि ममता जी पिछले चुनाव की तरह आप मेरे समर्थन में यूपी जरूर आना.

बंगाल में ममता जी से मुलाकात के जरिए अखिलेश जी यूपी को संदेश देंगे कि सब ईवीएम की वजह से हो रहा है. अखिलेश यह सब अपने लिए कर रहे हैं ताकि 2027 में जब वे हारे तो ईवीएम पर ठीकरा फोड़ सके. लेकिन, शहजादों को याद रखना चाहिए कि अब जनता सिंहासन पर विराजमान है. जहां भी सिंहासन खाली नहीं हो रहा, जनता ने नारा दे दिया है कि सिंहासन खाली करो कि जनता आती है.’

ममता बनर्जी हफ्तों इंतजार करती रहीं कि अखिलेश यादव अब आएंगे तब आएंगे। अखिलेश यादव नहीं गए। भयानक गर्मी में अखिलेश निकलते कहां हैं। कैसे रैलियां और रोड शो करेंगे? पसीना निकलेगा, गर्मी लगेगी। सुबह उठना भी पड़ेगा।

सबसे अच्छा काम यह है कि दोपहर में उठने के बाद एक ट्वीट कर देना। यह…

— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) May 6, 2026

आज बंगाल जाएंगे अखिलेश यादव

बता दें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बंगाल में टीएमसी की हार के बाद आज ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंच रहे हैं. मंगलवार को ममता बनर्जी ने अपनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस में भी इस बात की जानकारी दी थी कि अखिलेश मंगलवार को ही कोलकाता आना चाहते थे लेकिन, ममता ने उन्हें बुधवार को बुलाया है.

बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद ये पहली बार है जब कोई विपक्षी दल के बड़े नेता ममता बनर्जी से मिलने पहुँच रहे हैं. इससे पहले भी अखिलेश यादव ने बंगाल चुनाव में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया था.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights