पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का कहना है कि  मंडियों में किसानों को परेशान करने की भाजपा की खतरनाक योजना है। भाजपा अडानी को पंजाब की खेती  सौंपने की तैयारी कर रही है क्योंकि भाजपा किसानों के आंदोलन का बदला लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के किसान, मजदूरों और अन्य वर्गों के साथ गंदी राजनीति कर रही है, जिससे केंद्र सरकार का गंदा चेहरा उजागर हो गया है।

उन्होंने कहा कि बनता तो ये था कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरे देश के लिए अनाज पैदा करने वाले राज्य के साथ न्याय करेगी, लेकिन पंजाब के किसानों से किसान आंदोलन का बदला लेने के लिए भाजपा घटिया हरकतों पर आ गई है।  संधवन ने कहा कि भाजपा ने किसानों को अपनी फसल मंडियों में बेचने के लिए मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को इस मकसद में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा क्योंकि पंजाब सरकार किसानों और मजदूरों के साथ खड़ी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights