पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मादक पदार्थों के तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि गिरफ्तार तस्करों की पहचान राणिके गांव निवासी जगरूप सिंह उर्फ ​​जुपा, घरिंडा अमृतसर ग्रामीण के रणगढ़ गांव निवासी जगजीत सिंह और जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

भुल्लर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीनों आरोपी पाकिस्तान के मादक पदार्थ तस्कर काली के संपर्क में थे, जो सीमा के उस पार से मादक पदार्थों की तस्करी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करता है। उन्होंने कहा कि जांच में कुछ सुराग मिले हैं और एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights