प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटाकरियां ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अब हर बुधवार को सरकारी गाड़ियों के इस्तेमाल से परहेज किया जाएगा।

बुधवार को नहीं चलेगी सरकारी गाड़ी
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए शुरुआत सरकारी दफ्तरों से ही की जाएगी। उन्होंने हर बुधवार सरकारी कर्मचारी या तो साइकिल से कार्यालय आएंगे या फिर किसी पारिवारिक सदस्य द्वारा छोड़े जाने के लिए प्रोत्साहित किया ।उन्होंने स्पष्ट किया कि बुधवार को सरकारी दफ्तरों में फोर-व्हीलर वाहनों के इस्तेमाल से बचा जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ की सड़कें साइकिल चलाने के लिए बेहतर हैं और शहर का ढांचा भी इसके लिए पूरी तरह अनुकूल है।

पर्यावरण बचाना हम सबकी जिम्मेदारी
राज्यपाल कटारिया ने कहा कि चंडीगढ़ का पर्यावरण बचाना बेहद जरूरी है, इसलिए ईंधन की खपत कम करने की दिशा में छोटे लेकिन प्रभावी कदम उठाना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग कर्मचारियों को इस व्यवस्था में छूट दी जा सकती है, लेकिन बाकी कर्मचारी आसानी से साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत राजभवन और सरकारी दफ्तरों से की जा रही है। इसके बाद इसे स्कूलों और आम जनता तक भी ले जाया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights