दक्षिण कोरिया में डेजॉन के वाहन कलपुर्जा कारखाने में संभवत: विस्फोट के कारण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, कम से कम 59 अन्य लोग घायल हो गए और चार लोग लापता हैं। गृह एवं सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उसने बताया कि शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद राहत एवं बचाव अभियान के लिए 500 से अधिक दमकलकर्मियों, पुलिसकर्मियों और आपातकालीन कर्मियों को तैनात किया गया है।

 

At least 53 people are injured and 14 missing after a massive fire broke out at a factory in Daejeon, South Korea. – Yonhap
pic.twitter.com/XrFIhoxoAi

— OSINT Spectator (@osintspectator) March 20, 2026

शहर के डेयदोक जिले के अग्निशमन प्रमुख नैम ड्युक-वू ने बताया कि आग लगने की सूचना रात एक बजकर 18 मिनट पर मिली। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने विस्फोट होने की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने कम से कम 10 लोगों के शव बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 59 अन्य लोग घायल हुए हैं और चार लोग लापता हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights