west-asia-war-iran-kuwait-oil-refinery

मिडिल ईस्ट में इजरायल-इरान युद्ध (Israel Iran War) दिन-ब-दिन भड़कता जा रहा है. आज इस जंग का 22 वां दिन है. ऑस्ट्रियाई हवाई युद्ध विश्लेषक और इतिहासकार टॉम कूपर ने अमेरिका और इजरायल के बीच किसी संभावित मतभेद की…

आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स विश्व कप स्थगित

मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए अप्रैल में दोहा में आयोजित होने वाला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स विश्व कप स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला वर्ल्ड जिमनास्टिक्स द्वारा लिया गया है. वर्ल्ड जिमनास्टिक्स ने शुक्रवार रात एक बयान में कहा, एक आपात ऑनलाइन वोट के बाद और मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए, उसकी कार्यकारी कमेटी ने दोहा में 15 से 18 अप्रैल तक होने वाले आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स अपैरेटस विश्व कप के 2026 एडिशन को स्थगित करने का फैसला किया है.

पोलैंड ने सुरक्षा चिंताओं के बीच इराक से अपने सैनिकों को वापस बुलाया

मध्य पूर्व में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बीच पोलैंड ने इराक से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है. रक्षा मंत्री व्लादिस्लाव कोसिनियाक कामिश ने इसकी घोषणा की. यह निर्णय परिचालन स्थितियों और संभावित जोखिमों के आकलन के बाद लिया गया. कोसिनियाक कामिश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights