उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार की तरफ से प्रदेश के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए राज्य सरकार प्रदेश में टूरिज्म बढ़ाने पर खास ध्यान दे रही है। इसको लेकर राज्य सरकार की तरफ से की जा रही कोशिश रंग भी ला रही है। अब उत्तराखंड सरकार राज्य में टूरिज्म का लेवल बढ़ाने पर काम कर रही है। इसी के तहत देहरादून में फिल्म निर्माण को लेकर वन डे वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) और उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद (UFDC) ने मिलकर आयोजित की थी। इस वर्कशॉप का सब्जेक्ट ‘उत्तराखंड में फिल्मिंग इकोसिस्टम का विकास’ पर आधारित था।

फिल्म निर्माताओं को सरकार की स्पेशल सब्सिडी

इस वर्कशॉप में UFDC के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बंशीधर तिवारी ने कहा कि उत्तराखंड को फिल्ममेकिंग हब बनाने के लिए काम तेजी के साथ जारी है। इस काम में उन्हें सीएम पुष्कर धामी और भारत सरकार की तरफ से पूरा मार्गदर्शन मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म निर्माता को अब सरकार की तरफ से उन जगहों पर शूटिंग करने के लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन सब्सिडी दी जाती है। जो जगहें लोगों के बीच कम पॉपुलर हैं। इसके साथ ही अगर किसी फिल्म में उत्तराखंड के स्थानीय कलाकारों को काम दिया जाता है तो उस फिल्म के निर्माताओं को सरकार स्पेशल सब्सिडी दे रही है।

https://www.facebook.com/v23.0/plugins/post.php?app_id=&channel=https%3A%2F%2Fstaticxx.facebook.com%2Fx%2Fconnect%2Fxd_arbiter%2F%3Fversion%3D46%23cb%3Dfd4afdf2b315ae0a5%26domain%3Dhindi.news24online.com%26is_canvas%3Dfalse%26origin%3Dhttps%253A%252F%252Fhindi.news24online.com%252Ffdf00eaf90851ec74%26relation%3Dparent.parent&container_width=735&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fstory.php%3Fstory_fbid%3D1030945489208482%26id%3D100068791226906%26mibextid%3DwwXIfr%26rdid%3DShmz4kLmRi5arTAC%23&locale=en_US&sdk=joey&width=640

सिनेमा हॉल बनाने पर मिलेगी 25 लाख की सब्सिडी

बंशीधर तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में सिंगल-स्क्रीन सिनेमा हॉल बनाने के लिए एक साथ 25 लाख रुपये की सब्सिडी की व्यवस्था दी जा रही है। इसका उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में सिनेमा हॉल की संख्या को बढ़ाना है। बंशीधर तिवारी ने बताया कि NFDC के सहयोग से राज्य खुद का अपना फिल्म फेस्टिवल और उत्तराखंड राज्य फिल्म पुरस्कार शुरू करने पर काम कर रहा है। इसके अलावा राज्य की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने की भी कोशिश जारी है। इसके लिए प्रसार भारती के WAVES OTT के साथ कोलेब्रेट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights