फतेहपुर(मनीष अग्रवाल)। सहारनपुर जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा मुठभेड गौकशी व पशु चोरी के मुकदमें में वांछित एक शातिर बदमाश गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व गौकशी/पशु चोरी एवं अन्य घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है। इसी क्रम में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि सोमवार को थानाध्यक्ष फतेहपुर सचिन पुनिया द्वारा पुलिस टीम के ग्राम सबरीपुर से पहले नदी के किनारे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चैकिंग कर रहे थे, तभी मुजफ्फराबाद ब्लॉक की तरफ से बिना नम्बर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको पुलिस टीम द्वारा रुकने का ईशारा किया गया तो वह नही रुके और पुलिस टीम पर फायरिंग कर जंगल ग्राम मुजाहिदपुर की तरफ जाने वाली चकरोड़ की ओर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया कुछ दुरी पर जाकर मोटरसाइकिल अनियन्त्रित होकर फिसल गयी । बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर खेतों की तरफ भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लगने से घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान फरहान उर्फ छोटा रावजी पुत्र महमूद निवासी कुंडा खुर्द थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के रुप मे हुई ।

एक अन्य बदमाश बागों का फायदा उठाकर फरार हो गया, फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कांबिंग की जा रही है । घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । गिरफ्तार/घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा/एक खोखा कारतूस 315 बोर, व एक मोटर साइकिल स्पलेन्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट रंग काला बरामद हुयी। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना फतेहपुर सहित लगभग एक दर्जन मामले दर्ज है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights