सहारनपुर(मनीष अग्रवाल)। जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर आधारित राजस्व की समीक्षा बैठक आहूत की गयी।
डीएम मनीष बंसल ने आबकारी विभाग की खराब रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए जिला आबकारी अधिकारी एम पी सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी आय और आवक में कमी पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। राज्य कर को टीम बनाकर वाहनों की चेकिंग बढ़ाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। राजस्व वादों को निर्धारित समय सीमा में निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी प्रकरण समयसीमा के बाद लंबित न रहे। डीएम मनीष बंसल ने निर्देशित किया कि सभी विभाग समय पर फीडिंग करें। जिन विभागों की खराब रैंक आई है वो कारणों को चिन्हित कर दूर करते हुए रैंकिंग में सुधार लाने के लिए विशेष प्रयास करें। स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जो अपूर्ण कार्य हैं उनको शीघ्रता से पूर्ण कराते हुए शत प्रतिशत भुगतान किया जाए। गन्ना मूल्य भुगतान कम होने पर समय से भुगतान कराने के निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिए। अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में जिन आवासों का अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध वसूली के अंतिम नोटिस जारी किए जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव, उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा, श्वेता पांडे सहित समस्त तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights