उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में गोलीबारी की एक घटना में एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों में से एक ने पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर गोलियां चला दीं।

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गयी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेट्रोप पंप पर ‘सुपरवाइजर’ के तौर पर काम करने वाला अंशुल राठी पेट में छर्रे लगने के कारण घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights