जिले में मुठभेड़ होने की बड़ी खबर सामने आई है। अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के सलेमपुर मसंदा में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। 

PunjabKesari

घायल आरोपी की पहचान मनकरण के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर मनकरण सहित उसके 2 साथियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सभी आरोपी जालंधर और अमृतसर में हुई कई हत्या की वारदातों में वांछित थे। कमिश्नरेट की सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि ये आरोपी जालंधर में देखे गए हैं। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए सेलमपुर मसंदा निकट बदमाशों को घेर लिया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस को फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दोनो तरफ से फायरिंग हुई, जिसमे एक घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights