बुलंदशहर जिले में अवैध रूप से रहने के आरोप में पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेया ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को जांच अभियान के दौरान संदेह और गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुमाइश पुल के पास हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान पाकिस्तान के न्यू कराची के निवासी वसीद इरशाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार उसकी मां बिलकिस फातिमा को दीर्घकालिक वीजा मिला था, लेकिन उनकी 2012 में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इरशाद ने भी दीर्घकालिक वीजा के लिए आवेदन किया था, जो अभी विचाराधीन है। पुलिस के अनुसार, दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पता चला कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट सैयद वसीद अली नाम की फर्जी पहचान पर जारी किए गए थे और उसे बुलंदशहर के सुशीला विहार का निवासी बताया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights