मेरठ जिले में बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा देने के लिए घर से निकली 20 वर्षीय युवती का रविवार को गन्ने के खेत में शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने युवती की पहचान किरोट गांव की निवासी ललिता गौतम के रूप में हुई है।

15 मई से लापता थी छात्रा, रोहटा के गन्ने के खेत से बरामद हुआ शव
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि वह 15 मई की सुबह परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि गौतम अपने परिवार के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के गगन एन्क्लेव इलाके में रह रही थी। उसके लापता होने के बाद टीपी नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, रोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपसिया गांव के पास जंगल इलाके में स्थित गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जांच के लिए 5 टीमें गठित, एक हिरासत में
स्थानीय निवासियों की ओर से सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कुमार ने कहा कि मामले की जांच के लिए पांच टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों द्वारा जताए गए संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights