पटियाला के शंभू इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शंभू-अंबाला रेलवे लाइन पर सोमवार रात को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें शंभू के पास रेलवे लाइन को नुकसान पहुंचा। रेलवे ट्रैक पर एक इंसानी धड़ का हिस्सा भी मिला है।

मृतक व्यक्ति हुई पहचान

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह शव उस आरोपी का है जो रेलवे ट्रैक पर बम लगाने आया था, लेकिन लगाते समय बम फट गया और आरोपी के चिथड़े उड़ गए। अब इस मामले में एक और बड़ा और अहम खुलासा हुआ है। पुलिस ने बम धमाके में मारे गए आरोपी की पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम जगरूप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी गांव पंजवड़, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। मृतक का मोटरसाइकिल अमृतसर में बरामद हुआ और उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा का टिकट मिला है। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक जगरूप सिंह खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का करीबी रह चुका है। उसने 2024 में चुनावों के दौरान अमृतपाल के लिए प्राचर भी किया था।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के भाई सतनाम सिंह को तरनतारन पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। इस धमाके के दौरान रेलवे लाइन का एक हिस्सा डैमेज हो गया, इस दौरान उनके बीच मौजूद पत्थर की स्लैब भी टूट गई, जिसके बाद रेलवे डिपार्टमेंट ने ट्रैफिक रोक दिया।

दूसरी तरफ, SSP वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके में ट्रैक को भी नुकसान पहुंचा है। यह धमाका दरअसल रेलवे ट्रैक को उड़ाने की साजिश का हिस्सा था।
यह घटना रात करीब 10 बजे मालगाड़ियों के लिए तय रेलवे ट्रैक के पास हुई। धमाके की जानकारी मिलते ही पटियाला के SSP समेत सीनियर पुलिस ऑफिसर मौके पर पहुंच गए। रेलवे पुलिस और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के ऑफिसर भी मौके पर पहुंच गए। SSP ने कहा, ‘कम इंटेंसिटी वाला धमाका हुआ है।’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights