पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। जालंधर और होशियारपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश हुई। वहीं, विभाग ने आने वाले दिनों के लिए पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 तारीख तक बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 18 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा, बाकी जिलों तरनतारन, मोगा, फिरोजपुर, बरनाला, संगरूर, लुधियाना, फरीदकोट, बठिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का में मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। इसी तरह, विभाग द्वारा 19 और 20 तारीख के लिए किए गए पूर्वानुमान में पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है, जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 तारीख को भी होशियारपुर, रूपनगर समेत पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights