हरियाणा के नूह जिले के तावडू उपमंडल से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के जोरसी-फतेहपुर गांव में स्थित एक विशाल गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर से ही साफ दिखाई दे रहा था। इस हादसे में करोड़ों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बता दें कि यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि ये पांच किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थीं। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं लेकिन भीषण आग के कारण अतिरिक्त गाड़ियां भेजनी पड़ीं।

खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का अभियान जारी था। इस दौरान पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर तैनात रहे। दो अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में कपड़ों और सौंदर्य प्रसाधनों का बड़ा भंडार था। दमकल अधिकारी ने बताया कि इस घटना में करोड़ों रुपये के सामान का नुकसान होने की आशंका है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights