दिल्ली एन.सी.आर. क्षेत्र में 3 लूट की घटनाओं में कथित रूप से शामिल 3 आरोपियों को लखनपुर पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने वीरवार देर शाम को दबोच लिया है। 3 आरोपियों का दिल्ली पुलिस पीछा कर रही थी, जो दिल्ली के नार्थ द्वारिका में लूटमार की वारदातों को अंजाम देने के बाद कश्मीर के सोपोर भाग गए थे। वहां से वापस दिल्ली जा रहे थे लेकिन इनका पीछा दिल्ली पुलिस कर रही थी। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने लखनपुर पुलिस को सूचित किया।

सूचना के बाद लखनपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों को दबोचने में सहायता की। जिसमें एक काले रंग की महिंद्रा टीयूवी300 (नं. एचआर36 एबी-0126) के संबंध में विशिष्ट सूचनाओं के आधार पर वीरवार देर शाम लखनपुर में पुलिस ने टोल प्लाजा पर एक विशेष नाका लगाया गया।

नाका चैकिंग के दौरान जम्मू की ओर से आ रहे संदिग्ध वाहन ने चैकिंग से बचने के प्रयास में वैकल्पिक मार्ग किड़ियां की ओर अपना रूट बदल लिया। हालांकि नाका दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भागथली में थोड़ी देर दबोच लिया। पुलिस द्वारा पीछा करते समय आरोपियों ने मार्ग में कई वाहनों को टक्कर भी मारी। इससे कुछ वाहनों का नुकसान भी हुआ है।

आरोपियों की पहचान हिमांशु (24) पुत्र रतन सिंह, निवासी तिंत, तहसील एवं जिला रेवाड़ी, हरियाणा, अंशुल, पुत्र सुंदर सिंह, निवासी वार्ड नंबर 9, चरखी दादरी, हरियाणा और साहिल डब्बर (28) पुत्र बलराज कुमार, निवासी वार्ड नंबर 9, चरखी दादरी, हरियाणा के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights