तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता डेनियल बालाजी का शुक्रवार (29 मार्च) रात चेन्नई में निधन हो गया। डेनियल बालाजी 48 वर्ष के थे। चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ। इस खबर से साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

डेनियल बालाजी को शुक्रवार 29 मार्च को सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के कोट्टिवकम के एक अस्पताल में ले जाया गया। इलाज के बावजूद उनकी मौत हो गई। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवालकम स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है।

डेनियल बालाजी के आकस्मिक निधन से उनके प्रशंसकों और तमिल फिल्म उद्योग को बहुत बड़ा झटका लगा। उम्मीद है कि कई तमिल अभिनेता, निर्देशक और निर्माता आज 30 मार्च को उन्हें अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights