उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा रविवार को बरेली में आयोजित होमगार्ड भर्ती लिखित परीक्षा में कथित तौर पर एक अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आये युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किये गए युवक ने एक दिन पूर्व एक अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर बरेली से बाहर परीक्षा दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान बरेली स्थित साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज में बने केंद्र पर तैनात प्रभारी को परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी संदिग्ध प्रतीत हुआ। उन्होंने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन के दौरान संदेह होने पर उस अभ्यर्थी की गहराई से जांच की गई, जिसमें उसकी पहचान हरदोई के टड़ियावां निवासी अनुराग के रूप में हुई।

आर्य ने बताया कि जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अनुराग ने शनिवार को भी रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर धर्मेंद्र सिंह नाम से परीक्षा दी थी, जिसे उसने पूछताछ में कुबूल भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में केंद्र प्रभारी निरीक्षक की लिखित तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights