bjp-ka-mahila-janakrosh-sammelan

फतेहपुर, 27 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार को भाजपा ने “महिला जन आक्रोश सम्मेलन” का आयोजन किया गया। शहर के एक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री अजीत सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर अपनी मानसिकता स्पष्ट कर दी है।

उन्होंने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग इस अधिनियम का विरोध कर रहे हैं, वे वास्तव में महिला विरोधी हैं। आज देश वैश्विक मंच पर मजबूती के साथ खड़ा है और विकास की इस यात्रा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि आधी आबादी अब जागरूक हो चुकी है और विपक्ष के इन रुखों से आहत है, जिसका जवाब वह लोकतांत्रिक तरीके से देने के लिए तैयार है।

सम्मेलन में खागा विधायक कृष्णा पासवान ने भी महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब महिलाओं को कमतर आंकने का प्रयास किया गया, तब-तब मातृशक्ति ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने महिलाओं से संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “विकसित भारत” के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है, जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं के हितों की अनदेखी की है, लेकिन अब महिलाएं जागरूक हैं और ऐसे प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेंगी।

कार्यक्रम का संयोजन जिला महामंत्री सुशीला मौर्या और उनकी टीम ने किया। सम्मेलन में जय कुमार जैकी, राजेंद्र पटेल, विक्रम सिंह, जयंती वर्मा, रेखा सरोज, सुनीता गुप्ता, ज्योति प्रवीण, अंजू त्रिपाठी, मंजू शुक्ला, विजय लक्ष्मी साहू, सुनिधि तिवारी, मनीषा गुप्ता, राधा साहू, वंदना द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights