ग्रेटर नोएडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के वायरल हुए एक बयान के बाद ब्राह्मण समाज में भारी रोष है. जगह जगह  पर राजकुमार भाटी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, ऐसा ही नजरा ग्रेटर नोएडा के दादरी में देखने को मिला, जहां सैकड़ो की तादात में ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठा हुए और उनके द्वारा नारेबाजी करते हुए राजकुमार भाटी का पुतला फूंका गया.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. कार्रवाई न होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी है.

राजकुमार भाटी का वीडियो है वायरल 

ग़ौरतलब है कि ब्राह्मणों के खिलाफ राजकुमार भाटी का एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बयान को लेकर  समाजवादी नेता राजकुमार भाटी माफी भी मांग चुके हैं और उनका कहना है कि उनकी एक 12 मिनट की वीडियो से कुछ सेकंड का क्लिप निकालकर उसे जानबूझकर वायरल किया गया है, लेकिन मैं उसके बावजूद भी पूरे ब्राह्मण समाज से माफी मांगता हूं. जबकि उनकी माफी के बाद भी ब्राह्मण समाज का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. आज ग्रेटर नोएडा के दादरी में ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठा हुए और उनके द्वारा सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के खिलाफ जमकर हल्ला बोल गया.

दादरी तिराहे पर फूंका पुतला 

सैकड़ो की तादात में लोगो ने हाथों में बैनर पोस्टर और राजकुमार भाटी का पुतला लेकर पैदल मार्च किया. इस दौरान उनके द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया और उसके बाद दादरी तिराहे पर राजकुमार भाटी का पुतला फूंका गया.

इस दौरान उनके द्वारा एक शिकायत और ज्ञापन भी पुलिस को सौंपा गया और कहा गया कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जो लगातार किसी धर्म को टारगेट करता है और ब्राह्मण समाज को टारगेट करता है. उन लोगों ने कहा कि राजकुमार भाटी कई बार ब्राह्मणों को लेकर बयान दे चुके हैं जो की एक समाज का अपमान है, इस मामले में उनके द्वारा कार्रवाई करने की मांग की गई.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights