पंजाब के दीनानगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव नीवां धकाला के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी।

बोलेरो गाड़ी ने लापरवाही से मारी बाइक को टक्कर
बताया जा रहा है कि जगतार सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर के साथ डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव बाउपुर जट्टा से कस्बा बहरामपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव नीवां धकाला के नजदीक पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बिना हॉर्न दिए लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बोलेरो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उसे तुरंत एक निजी अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना बहरामपुर के प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के बयानों के आधार पर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights