राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे पर 12.58 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया है और इस संबंध में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन गोल्डन स्वीप’ के तहत डीआरआई की मुंबई जोनल इकाई ने सोने की तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में हवाई अड्डा कर्मचारियों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में दो बांग्लादेशी और छह श्रीलंकाई नागरिक भी शामिल हैं। कुल 10.5 किलोग्राम सोना जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 12.58 करोड़ रुपये है।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पहुंचने पर, संबंधित ट्रांजिट यात्री तस्करी का सोना अंतरराष्ट्रीय प्रस्थान क्षेत्र में मौजूद हवाई अड्डे के कर्मचारियों को सौंप देते थे। उन्होंने कहा कि इसके बाद कर्मचारी सोने को हवाई अड्डा परिसर से बाहर ले जाकर बाहरी लोगों को सौंप देते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights