दिल्‍ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार तड़के रफ्तार का खौफनाक कहर देखने को मिला। नेशनल हाइवे 46 के एग्‍जिट 9 पर तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 5 युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक शख्‍स गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ।

थार कार यूपी से आए छह युवक चला रहे थे, जो किसी काम से गुरुग्राम आए थे। जैसे ही उनकी गाड़ी राजीव चौक की ओर जाने के लिए हाईवे के एग्जिट 9 से उतरी, वैसे ही तेज रफ्तार के कारण कार पर से नियंत्रण खो बैठी और डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि थार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही 5 युवकों की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights