महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सवार थे। PTI से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार समेत 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

अजित पवार मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे थे, ताकि वे जिला परिषद के चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकें। विमान में उनके अलावा उनकी टीम के 6 अन्य सदस्य भी मौजूद थे। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा क्रैश लैंडिंग के कारण हुआ या कोई तकनीकी खराबी इसके पीछे जिम्मेदार थी।

हादसे की स्थिति

विमान बारामती एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। शुरुआती रेस्क्यू रिपोर्ट में बताया गया है कि हादसे से पहला शव बाहर निकाल लिया गया है। अधिकारी और स्थानीय राहत टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं।

कौन थे विमान में

इस विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें डिप्टी सीएम अजित पवार और उनकी टीम शामिल थी।  प्रशासन और राहत दल इस बात की जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights