मध्य प्रदेश केशहडोल में टोल टैक्स के लिए रोके गए नेता जी ने हाईवे पर हंगामा कर दिया। नेता जी ने टोल कर्मियों के साथ गाली गलौच किया और हाईवे पर ही कुर्सी लगाकर बैठ गए। नेता जी का कहना था कि हम ही टोल टैक्स क्यों दे।ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। देर रात टोल प्लाजा पर नेताजी ने ऐसा हंगामा मचाया कि कर्मचारियों के पसीने छूट गए। गालियों की बौछार और फिर हाईवे पर कुर्सी लगाकर बैठ गए नेताजी ने टोलकर्मियों का हाल बेहाल कर दिया। आरोप है कि भाजपा नेता होने का रसूख दिखाते हुए टोल टैक्स देने से साफ इनकार कर दिया। अब इस वायरल वीडियो पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

PunjabKesari

दरअसल, जैसे ही नेता जी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो टोल कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। देखते ही देखते टोल टैक्स से बचने के लिए नेताजी ने हाईवे पर हंगामा शुरु कर दिया। गुस्से में गालियों की बरसात की। कर्मचारियों को मनाना पड़ा, लेकिन नेताजी का तेवर था आसमान पर!” ब्यौहारी नगर परिषद अध्यक्ष राजन गुप्ता टोल प्लाजा पर रसूख दिखाते हुए बोले– हम ही क्यों दें टोल टैक्स?… देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मचा बवाल!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Verified by MonsterInsights