रांची में 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली प्रशांत बोस का 3 अप्रैल को होटवार जेल में निधन हो गया। उनके शव को लेने रविवार को एक व्यक्ति आया, जिसने खुद को प्रशांत बोस के बड़े भाई का दूर का रिश्तेदार बताया। उसने प्रशासन को एक पत्र भी सौंपा और दावा किया कि वह बड़े भाई की तरफ से शव लेने आया है।

SDM से सत्यापन के वक्त रिश्तेदार हुआ गायब

जेल प्रशासन ने जब उस व्यक्ति से रिश्तेदारी का प्रमाण मांगा और एसडीएम से सत्यापन कराने की बात कही, तो वह अचानक वहां से चला गया और वापस नहीं आया। प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और सतर्क हो गया है। इस घटना के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

“72 घंटे के भीतर यदि कोई सही दावेदार नहीं आता है, तो…”

इस बीच, प्रशांत बोस की पत्नी शीला मरांडी ने प्रशासन से पत्र के जरिए अंतिम दर्शन कराने और सरकारी मदद से अंतिम संस्कार करने की मांग की है। प्रशासन ने कहा है कि 72 घंटे के भीतर यदि कोई सही दावेदार नहीं आता है, तो शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights