awareness-workshop-human

नई टिहरी, 03 अक्टूबर । मानव-वन्यजीवों संघर्ष की घटनाओं को रोकने और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन विभाग की ओर से देवप्रयाग में कार्यशाला आयेाति की गई। नरेंद्रनगर वन प्रभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में माणिकनाथ और कीर्तिनगर रेंज की ओर से आयेाजित कार्यशाला में वनकर्मी, वन पंचायत और स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीण स्तर पर जुड़े लोगों को मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम, वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और आपात परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान चल-चित्रों एवं दृश्य माध्यमों के जरिए वन्यजीवों के व्यवहार, संघर्ष के कारणों और बचाव के प्रभावी उपायों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया।

वन्यजीवों की गतिविधियों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी अप्रिय स्थिति में वन विभाग को तत्काल सूचना देने की अपील की। साथ ही मानव और वन्यजीवों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए जनसहभागिता और जागरूकता को महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया। इस अवसर पर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के सलाहकार वीएस. तोमर, रेंज अधिकारी पंकज जोशी, गौतम रावत, उप वन क्षेत्राधिकारी सुखदेव बडोनी मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights