भारतीय महिला तीरंदाजों ने चीन के शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में तिरंगा लहरा दिया है। रविवार को हुए एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मेजबान चीन को हराकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया। साल 2021 के बाद यह पहला मौका है जब भारत की महिला रिकर्व टीम ने विश्व कप में सोने पर कब्जा जमाया है।

रोमांचक अंतिम मुकाबले में भारत ने पहला सेट जीता लेकिन चीन ने वापसी करते हुए मुकाबला बराबर कर दिया। निर्धारित चार सेट के बाद स्कोर बराबर रहने के कारण ‘शूट-ऑफ’ कराया गया। भारतीय तिकड़ी ने निर्णायक क्षणों में संयम बनाए रखते हुए 5-4 (28-26) से जीत दर्ज की।

PunjabKesari

अनुभवी दीपिका ने दबाव के बीच अंतिम ‘शूट-ऑफ’ तीर पर अहम नौ अंक जुटाकर भारत को 2021 के बाद पहला विश्व कप स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।

PunjabKesari

यह टूर्नामेंट में भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के मौजूदा चैंपियन साहिल जाधव ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में पुरुष कंपाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। भारत एक और पदक की दौड़ में बना हुआ है। सिमरनजीत कौर दिन में बाद में सेमीफाइनल में उतरेंगी और विश्व कप में अपना पहला पदक जीतने के लिए उन्हें एक जीत की जरूरत होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights