पश्चिम बंगाल में एक बार फिर सेप्टिक टैंक मौत का कुंआ बन गया है। बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में काम करने उतरे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना मुर्शिदाबाद जिले के हरिहरपाड़ा थाने के मदरतला इलाके की बताई जा रही है। इस हादसे में एक घायल हुए अन्य को गंभीर हालत में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में रज्जाब अली, माजू शेख और मोनिरुल शेख शामिल हैं।

सूचना मिले ही पुलिस और बीडीओ जेसीबी लेकर वहां पहुंचे। चारों को बाहर निकालकर हरिहरपारा ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां तीन जनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद से इलाके में मातम छाया हुआ है। आपको बता दें कि इसी महीने पूर्वी बर्दवान में इसी तरह की घटना सामने आई थी। बर्दवान में मकान मालिक के बेटे सहित तीन लोगों की इस प्रकार ही मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights